Breaking News

तबलीगी जमात के खिलाफ बोलना बड़ा भारी, गुस्साए युवक ने सिर में मारी गोली


इस समय कोरोना वायरस और लॉकडाउन के अलावा तबलीगी जामत भी चर्चा में हैं। इसी बीच अब यह शब्द हिंसा का कारण भी बनता जा रहा है। प्रयागराज में तबलीगी जमात को लेकर दो लोगों के बीच पहले कहासूनी हुई और फिर विवाद इतना बढ़ गया कि एक शख्स ने दूसरे शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। चाय दुकान पर शुरू हुआ जुबानी विवाद कब हिंसक हो गया, वहां खड़े लोगों को इसका आभास भी नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने पहले आरोपी को पकड़ा, फिर पुलिस को फोन कर इस बात की सूचना दी। पुलिस को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, उन्होंने घटनास्थल पहुंचकर लाश और आरोपी दोनों को कब्जे में लिया। यह पूरी घटना सुबह 9:30 बजे की है।बताया गया है कि मृतक शख्स ने तबलीगी जमात को लेकर कुछ टिप्पणी की थी। जिससे आरोपी शख्स के सिर पर मौत सवार हो गया और गुस्से में शख्स की जान ले ली। जाहिर है पिछले महीने दिल्ली स्थित निजामुद्दीन इलाके में हुये एक आयोजन में हिस्से लेने वाले तबलीगी जमात के सदस्यों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था।प्रयागराज एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने लोगों से शांति बनाए रखने और घटना को मजहबी रंग नहीं देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह 9:30 बजे की है। जब दोनों के बीच विवाद बढ़ा और आरोपी शख्स ने गोली चला दी। शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को फोन कर इस बात की सूचना दी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wkg75S

कोई टिप्पणी नहीं