कोरोना पर चौंकाने वाला खुलासा! बिना खांसी, सर्दी, जुकाम, बुखार के भी हो सकती है ये बीमारी

कोरोना वायरस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह बिना खांसी, सर्दी, जुकाम, बुखार के भी हो सकता है। जी हां, ऐसे कई लोग हो सकते हैं जिनमें ये लक्षण नहीं हों फिर भी वो कोरोना वायरस के मरीज हो सकते हैं। ऐसे मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना ही है सबसे बड़ा बचाव है।Tweets by dailynews360 ऐसा ही एक मामला दिल्ली में सामने आया है। दिल्ली में अभी 2003 पॉजिटिव मरीज हैं। इनमें से 1668 मरीजों का इलाज चल रहा है। 682 मरीज दिल्ली के 10 अस्पतालों में एडमिट हैं। जबकि 10 कोविड केयर सेंटरों में 912 मरीज एडमिट हैं। लेकिन जो कोविड सेंटर में एडमिट हैं, वो ऐसे मरीज हैं, जिनमें लक्षण नहीं हैं, यनि इन्हें इलाज की जरूरत नहीं है। इन्हें बस दूसरों से अलग आइसोलेट कर रखा गया है, जिससे कि इनका वायरस किसी और में न चला जाए। दिल्ली में अभी सिर्फ 682 मरीजों को ही इलाज की जरूरत है। इस बारे में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की कम्युनिटी मेडिसिन की एचओडी डॉक्टर नंदिनी शर्मा के मुताबिक कोरोना के संक्रमण में लगभग 85 पर्सेंट ऐसे मरीज होते हैं, जिसमें इस वायरस का असर या तो बिल्कुल नहीं होता है या फिर बहुत कम होता है। सिर्फ 15 पर्सेंट मरीजों को ही भर्ती करने की जरूरत होती है। इनमें से 5 पर्सेंट को आईसीयू और 3 पर्सेंट को वेंटिलेटर की जरूरत हो सकती है। डॉक्टर नंदिनी ने कहा कि कोविड में एसिमटोमेटिक मामले काफी दिख रहे हैं। इमसें मरीज वायरस का शिकार तो होता है, लेकिन उसमें लक्षण नहीं आते हैं। यह संक्रमण का माइल्ड इफेक्ट होता है। ऐसा इसलिए भी हो रहा है कि अधिकांश पॉजिटिव केस युवाओं के हैं। उनकी इम्युनिटी बेहतर और स्ट्रांग है। इसलिए ऐसा दिख रहा है। एशियन हॉस्पिटल के रेसपिरेटरी विभाग के डॉ. मानव मनचंदा के मुताबिक यह वायरस के लोड पर भी निर्भर करता है, अगर मरीज संक्रमित हुआ है और वायरस की मात्रा बहुत कम है, तो इसकी वजह से भी सिमटम नहीं आते हैं, वो एसिमटोमेटिक रह जाते हैं। ऐसे मरीजों का संक्रमण भी एसिमटोमेटिक ही ज्यादा होगा, यानी उसके संपर्क में आए अधिकतर मरीज सब क्लीनिकल हो सकते हैं, जिसमें वायरस तो होगा लेकिन लक्षण नहीं आएगा। अगर इसी तरह मामला आता है तो मरीज को इलाज की जरूरत नहीं होगी। Follow @dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zfJWFD
कोई टिप्पणी नहीं