कोरोना सीलः संपूर्ण ढ़ंग से बंद किए इलाकों में जरूरी बातों का ध्यान

दुनियाभर में तबाही मचाने वाली महामारी कोरोना वायरस ने अब इटली, स्पेन और अमेरीका के साथ साथ भारत में भी अपने पैर पसार लिए हैं। इसकी वजह से देश में 21 दिनों का लॉकडाउन पहले से ही लागू है, लेकिन उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश की सरकार ने अपने राज्यों ने चिन्हित इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि लॉकडाउन और सील में क्या अंतर है |देश में लॉकडाउन लागू है, ऐसे में जरूरी सामान के लिए छूट मिली हुई थी। जैसे बैंक-सब्जी की दुकान, किराना की दुकान, डेरी, मेडिकल स्टोर समेत अन्य कुछ रोजमर्रा सामानों की दुकानें खुली थी। जहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर सामान आसानी से ले सकते थे। लेकिन अब जिन इलाकों को सील कर दिया गया है, वहां ये सब बंद हो गया है। यानी कोई भी घर से बाहर कदम नहीं रख सकता है। इसी के साथ ही सभी सील इलाकों को सैनिटाइज़ किया जाएगा। ऐसा यूपी के कई जिलों में किया गया है।सीलिंग के नियम राज्य के 15 जिलों में चिन्हित किए गए हॉटस्पॉट में आवाजाही पर पूरी तरह से बंद। लगातार पुलिस गश्त और अगर कोई भी व्यक्ति घर से बाहर आता है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी। लगातार सैनिटाइज़, इसके लिए फायर सर्विस की मदद ली जाएगी। सीलिंग स्थानों पर सिर्फ पुलिस, स्वास्थ्यकर्मी और सफाईकर्मी ही आ-जा सकेंगे, बाकि किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी। बैंक-राशन की दुकानें रहेंगी बंद, जिन्हें पास दिए गए थे वो पास भी निरस्त कर दिए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर एम्बुलेंस को मिलेगी एंट्र। हॉटस्पॉट में मीडिया को कवरेज की इजाजत नहीं होगी। प्रशासन की तरफ से होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है, ऐसे में वह प्रशासन से संपर्क कर सकता है। इसके लिए 18004192211 पर संपर्क किया जा सकता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JO8ojl
कोई टिप्पणी नहीं