Breaking News

लंबा जाएगा कोरोना युद्ध, लेकिन हारने का नहीं- मोदी


बीजेपी का 40वें स्थापना दिवस है। इसके साथ नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए कई तरह के सख्त कदम उठाएं है। भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है जिनमें कोरोना वायरस की गंभीरता को समझा और समय रहते इसके खिलाफ एक व्यापक जंग की शुरुआत की, जैसे की जारी लॉकडाउन। लोगों को प्रोत्साहन करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लंबी लड़ाई है और न इसमें थकना है और न ही हमें हारना है।प्रधानमंत्री ने कहा कि एक बाद एक प्रोएक्टिव होकर भारत ने कई फैसले लिए है और अच्छी बात तो ये हैं कि राज्य सरकारों के सहयोग से इन फैसलों को गति भी मिली है। भारत ने जितनी तेजी और समग्रता से काम किया है उसकी प्रसंशा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी की है। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हमारी पार्टी का स्थापना दिवस, एक ऐसे समय में आया है जब देश ही नहीं, पूरी दुनिया एक मुश्किल वक्त से गुजर रही है। चुनौतियों से भरा यह वातावरण देश की सेवा के लिए, हमारे संस्कार, हमारे समर्पण, हमारी प्रतिबद्धता को और प्रशस्त करता है और इसलिए बीजेपी स्थापना दिवस इस बार नहीं मनाया नहीं जाएगा। नरेंद्र मोदी ने कहा कि लॉकडाउन के समय भारत की जनता ने जिस तरह की परिपक्वता दिखाई है, वह अभूतपूर्व है। इसलिए इस लंबी लड़ाई में न थकना है, न हारना है। लंबी लड़ाई के बाद भी जीतना है। कोरोना महामारी के खिलाफ हमें लड़ाई में जीत हासिल करनी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JJalxy

कोई टिप्पणी नहीं