कोरोना का नया लक्षणः पैरों में हो छोटे छोटे घाव तो मतलब शरीर पर हुआ है कोरोना हमला

कोरोना का कहर नवंबर 2019 से हैं। अभी अप्रैल 2020 चल रहा है लेकिन यह खत्म होने का ना म नहीं ले रहा है। चीन के पैदा हुए कोरोना ने अपनी पूरी दुनिया में जमा ली है। जिसके चलते कई इंसानों को मौत में जाना पड़ गया है। इसी के साथ इससे संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। वैसे तो हम अभी तक यही जान पा रहे थे कि कोरोना वायरस के लक्षणों में प्रमुख खांसी, बुखार, थकान, फ्लू, जुकाम या फिर कुछ एलर्जी होती है। लेकिन हाल ही में यूरोप के डॉक्टरों ने कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों में कोरोना वायरस का नया लक्षण देखा है। बता दें कि नए लक्षणों को खोजना हमेशा से एक कठिन काम रहा है। खांसी, बुखार, थकान, फ्लू, जुकाम इन सामान्य लक्षणों के अलावा बीच में डॉक्टरों ने बताया था कि कोरोना वायरस से ग्रसित व्यक्ति की सूंघने की क्षमता कम या खत्म हो जाती है। इसी के साथ जो नया लक्षण है वो बेहद दर्दनाक और भयावह है।यूरोपीय डॉक्टरों ने कोरोना से ग्रसित मरीजों के पैरों में छोटे छोटे घाव को खोजा है। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना मरीजों के पैरों की उंगलियों के ऊपर, उंगलियों के बीच में या फिर पैर के तलवे में ये छोटे-छोटे लाल या गुलाबी रंग के घाव देखने को मिल रहे हैं। खास बात ये हैं कि ये घाव मरीज के ठीक होते ही गायब भी हो जा रहे हैं। इसके लिए अलग से उपचार की जरूरत नहीं पड़ रही है।स्पेन में डॉक्टरों के संगठन जनरल काउंसिल ऑफ कॉलेजेस ऑफ पोडियाट्रिस्ट (CGCOP) का कहना है कि यह कोरोना वायरस के होने का एक प्रमुख निशान के रूप में हो सकता है। इसे बीमारी आने से ठीक पहले का प्रमुख लक्षण माना जा सकता है। CGCOP के डॉक्टरों का कहना है कि सबसे पहले पैर में अगर छोटे-छोटे लाल या गुलाबी घाव दिखने लगे तो समझ जाना चाहिए कि कोरोना वायरस का हमला होने वाला है। यह एक तरह से चेतावनी के रूप में होता है।Follow @dailynews360 Tweets by dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RGtLri
कोई टिप्पणी नहीं