रेड जोन में तमिलनाडु पहले नंबर पर, कोरोना से मचा हाहाकार

दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस का प्रकोप अब भारत में भी तेजी से फैल रहा है। भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके चलते 730 जिलों में से 170 जिलों को कोरोना वायरस हॉटस्पॉट घोषित किया जा चुका है। हॉटस्पॉट उनको ही घोषित किया है जहां 37 फीसदी कोरोना आबादी रहती है। सरकार के मुताबिक तमिलनाडु के 37 में से 22 जिलों को रेड जोन में रखा गया है जो कि देश के किसी भी राज्य की तुलना में सबसे ज्यादा है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 20 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों में से 170 जिलों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। बता दें कि ये वो इलाके हैं जहां पर कोरोना के सबसे ज्यादा केस मिले हैं। देश में 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदशों में एक भी जिला हॉटस्पॉट नहीं है। इसी के चलते केंद्र सरकार ने 19 दिनों के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। ऐसे में जिन इलाकों कोरोना के मरीज ज्यादा हैं उन्हें रेड जोन घोषित किया गया है।देश में 170 हॉटस्पॉट जिलों के साथ 207 ऐसे जिले भी चिन्हित किए गए हैं, जो हॉटस्पॉट तो नहीं हैं। दिल्ली के 11 और महाराष्ट्र के 14 जिले रेड जोन में हैं इन जिलों के लोगों को घर से बाहर निकलने के अनुमति नहीं दी जा रही है। चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित हुए है। चंडीगढ़ के लगभग 90% (लगभग 44.3 मिलियन) लोग हॉटस्पॉट इलाके में रह रहे हैं जबकि आंध्र प्रदेश के 13 जिलों में से 11 हॉटस्पॉट जिले जिसमें राज्य के 92 प्रतिशत लोग रहते हैं। पांच सबसे बड़े हॉटस्पॉट वाले राज्यों में तमिलनाडु के अलावा पांच और राज्य जहां सबसे ज्यादा हॉटस्पॉट जिले हैं। महाराष्ट्र (इसके कुल 36 में से 14), उत्तर प्रदेश (75 में से 13), राजस्थान (33 में से 12) आंध्र प्रदेश (13 में से 11) जिले शामिल हैं।Follow @dailynews360 Tweets by dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cmMkJ5
कोई टिप्पणी नहीं