Breaking News

पूर्वोत्तर भारत का त्रिपुरा भी कोरोना की चपेट में आया, ऐसे हो चुके हैं हालात


पूर्वोत्तर भारत का राज्य त्रिपुरा भी अब कोरोना वायरस की चपेट में आ चुका है। जी हां, इस खतरनाक वायरस चपेट से अब त्रिपुरा भी नहीं बच सका है और राज्य में इसके पहले मामले की पुष्टि हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार अगरतला में 44 वर्षीय एक महिलाके संक्रमित होने की पुष्टि हुयी। महिला ने हाल ही में विदेश की यात्रा भी की थी। फिलहाल उसका इलाज अगरतला राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।इस बीच मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने लोगों से नहीं घबराने की अपील की और कहा कि सरकार रोगी की उचित देखभाल कर रही है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34fhZt0

कोई टिप्पणी नहीं