Breaking News

कोरोना के खौफ में रगड़ रगड़ कर धोए नोट, सुखाते वक्त उड़े तो बुलानी पड़ी पुलिस...


कोरोना के खौफ में आजकल सारी दुनिया घर में दुबकर बैठी हुई है। किसी को छूना तो दूर बात करना भी दुर्भल हो रहा है। इसी खौफ के चलते कोरोना वायरस के इस दौर में लोग सड़क पर पड़े नोट उठाने के बजाए देखकर दूर भाग जाते नजर आ रहे हैं। वैसे सड़क पर पैसे मिलते हैं तो हर कोई लूटने लगता है लेकिन ये मामला छोड़ा टेढ़ा है। उन्हें लगता है कि कहीं नोटों के जरिये वे कोरोना वायरस से संक्रमित न हो जाएं। ऐसा ही एक दिलचस्प घटना केशवपुरम इलाके में हुई है। वहां एक गली में पांच-पांच सौ के तीन नोट देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। डर के मारे लोग घर की छतों से झांक रहे थे। इनको देखकर हर किसी के मन में ऐसी आशंका थी कि नोटों को गिराने के पीछे किसी की कोरोना फैलाने की गहरी साजिश हो सकती है। मौका ए वारदात पर पुलिस के मुताबिक, गली में पांच-पांच सौ के तीन नोट पड़े थे। पुलिस एएसआई करण सिंह ने देखा कि तीनों नोट हल्के से गीले थे। जिससे फौरन उन्होंने पूरे एरिया को कवर कर दिया। पुलिस ने एहतियातन मुंह पर मास्क लगाए, ग्लव्स पहने और फिर इन नोटों को बड़ी ही सावधानी के साथ सैनिटाइज करके कैरी बैग में डाल लिया। यह घटना होने के बाद कुछ ही देर में एक महिला थाने पहुंची। उसने पुलिस से कहा कि पुलिस पांच पांच सौ के व तीन नोट लाई है, मैं वहीं एक मकान के सेकंड फ्लोर पर रहती हूं। हाल ही में एटीएम से 10 हजार रुपए निकाले थे और कोरोना के संक्रमण के डर से मैंने सभी नोटों को लाकर पहले धो डाले। इसके बाद नोटों को उन्हें सैनिटाइज किया है। इसके बाद बालकनी में लाकर सभी नोटों को सुखा दिया और हवा के कारण वो उड़ गए। बाद में महिला का दावा सही पाए जाने पर नोटों को महिला के हवाले कर दिया गया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2K8HfYG

कोई टिप्पणी नहीं