कोरोना लॉकडाउन में इतनी बढ़ चुकी है पेट्रोल की कीमतें, जानिए ताजा भाव

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में पेट्रोल की कीमतें बढ़ चुकी हैं। इस बीमारी के वैश्विक प्रकोप के बीच कच्चे तेल की सरप्लस सप्लाई बनी हुई है। इस वजह से कच्चा तेल सस्ता होता जा रहा है, लेकिन देशभर में 18 दिनों से ज्यादातर शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी नहीं की गई है। लेकिन इन 18 दिनों में कुछ शहरों में वैट बढ़ने की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में वैट के कारण फ्यूल के दाम में तेजी आई है। 1 अप्रैल से बीएस6 फ्यूल की शुरुआत पूरे देश में हो गई, और उसी दिन इन तीनों राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी बढ़त दर्ज की गई। कोलकाता में जहां पेट्रोल के दाम 1.01 रुपये बढ़ा और डीजल 1 रुपया महंगा हुआ। वहीं बेंगलुरु में पेट्रोल का दाम 1.58 रुपये बढ़कर 73.55 रुपये प्रति लीटर हो गया और डीजल का भाव 1.55 रुपये की बढ़त के साथ 65.96 रुपये। इसके अलावा, जयपुर में दाम 2.24 रुपये बढ़कर 75.59 रुपये हो गए और डीजल 2.15 रुपये महंगा होकर 69.28 रुपये लीटर के भाव बिक रहा है। यहां यह समझना जरूरी है कि दाम में बढ़ोतरी ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने नहीं की है। दाम बढ़ने का कारण इन राज्यों के द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाना है। ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने आज भी दाम में कोई कटौती नहीं की है, 16 मार्च से पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है। दिल्ली में पेट्रोल के भाव 69.59 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं, जबकि डीजल के दाम 62.29 रुपये पर स्थिर हैं।दिल्ली में पेट्रोल 69.59 रुपये डीजल 62.29 रुपये प्रतिलीटर है। मुंबई में पेट्रोल 75.30 तथा रुपये और डीजल 65.21 रुपये है। कोलकाता में पेट्रोल 73.30 रुपये और डीजल 65.62 रुपये है। जबकि चेन्नै में पेट्रोल 72.28 रुपये तथा डीजल 65.71 रुपये प्रति लीटर है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aAAF8W
कोई टिप्पणी नहीं