Breaking News

बिहार का सिवान बना वुहान, इतने सारे लोग मिले कोरोना पॉजिटिव


बिहार का सिवान वुहान बन चुका है क्योंकि यहां पर दर्जनों लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यहां पर हाल ही में एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 36 साल का ये शख्स 16 मार्च को दुबई से लौटा था। इसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिर्फ गुरुवार को अब तक सिवान में 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह से बिहार में अब कुल 51 कोरोना पॉजिटिव हैं जिसमें से 20 सिवान जिले के हैं। कुल मिलाकर सिवान बिहार का वुहान बनता जा रहा है। बिहार के लिए ये वाकई चिंता की बात है क्योंकि गुरुवार को एक बार फिर से 7 और मरीज कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इसी के साथ सूबे में कोरोना के कुल शिकारों की तादाद बढ़कर 50 हो गई है। अभी के अपडेट के मुताबिक पहले 5 मरीज फिर सिवान से ही मिले हैं। ये भी सुबह वाले 4 मरीजों की तरह ओमान से लौटी कोरोना पीड़ित के संपर्क में आए थे। इनमें 50 और 20 साल की दो महिलाएं, 30 साल का एक पुरुष, 12 साल की एक बच्ची और 10 साल का एक बच्चा है। इसके अलावा 2 Covid पॉजिटिव लड़के बेगूसराय से मिले हैं जिनकी उम्र 15 और 18 साल है। पटना से स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी और डरावनी खबर दी है। सिवान में एक ही परिवार के 4 महिला सदस्यों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 12 साल की एक बच्ची भी है। बाकी तीन की उम्र 29, 26 और 18 साल है। ये सभी ओमान से लौटी उस महिला के संपर्क में आईं थीं जो 7 अप्रैल को पॉजिटिव पाई गई थी। इसी के साथ बिहार में कोरोना पॉजिटिव की पहले कुल तादाद बढ़ती जा रही है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aWNj2n

कोई टिप्पणी नहीं