राष्ट्रपति का ऐलान लॉकडाउन का नियम तोड़ने वाले को मारो दो गोली

कोरोना का कहर से बचने के लिए लोग कुछ भी कर रहे हैं। कहीं लॉकडाउन तो कहीं लोगों को जेल में डाल रहे हैं। इसी बीच एक खबर मिली है जिसमें एक विवादित बयान आया है फिलीपींस देश के राष्ट्रपति ने कहा है कि जो कोरोना वायरस के लिए लगाए लॉकडाउन का पालन न करें, उसे तत्काल गोली मार दो। फिलीपींस राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने अपनी सरकार, पुलिस और प्रशासन से सख्त कहा है कि जो भी कोरोना वायरस के लिए लगाए गए लॉकडाउन का पालन न करे उसे तुरंत गोली से उड़ा दिया जाए।रोड्रिगो दुतेर्ते ने अपने देश के सुरक्षाबलों से कहा कि इस समय सरकार के आदेशों का पालन करें। इसी के साथ किसी भी स्वास्थ्यकर्मी, डॉक्टर को नुकसान न पहुंचाएं वरना हर्जाना भूगतना पड़ सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रोड्रिगो दुतेर्ते ने अपने देशवासियों को गोली मारने का आदेश दिया है। बता दें इससे पहले भी 2016-17 में राष्ट्रपति ने ड्रग डीलर्स को बिना कानूनी कार्यवाही के मारने का आदेश दिया था। फिलीपींस में 2311 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और 96 लोगों की जान जा चुकी है। एहतियात के तौर पर रोड्रिगो दुतेर्ते ने भी कोरोना टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट नेगेटिव आई थी उसके बाद वह खुद सेल्फ आइसोलेशन में चले गए थे। इसके अलावा राष्ट्रपति के प्रवक्ता सेल्वाडोर पनेलो ने कहा था कि फिलीपींस की सरकार के सांसदों और अधिकारियों ने भी सेल्फ आइसोलेशन का तरीका अपनाया है. सभी लोगों ने अपनी-अपनी जांच कराई है। और सरकार के नियमों का उल्खंन ना करें।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UYHFWN
कोई टिप्पणी नहीं