Breaking News

लॉकडाउन के बीच व्हाट्सएप में आया बड़े काम का फीचर, जानिए क्या है ऐसा खास


लॉकडाउन के बीच अब व्हाट्सएप में नया फीचर आ चुका है जो यूजर्स के लिए काफी काम का साबित होगा। इस फीचर को Context Menu नाम से लाया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने आईफोन के लिए वॉट्सऐप बीटा वर्जन में एक नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट से बीटा वर्जन में अब चैट में ‘context menu नाम का फीचर मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले भी वॉट्सऐप के पुराने वर्जन में कॉन्टेक्स्ट मेन्यू फीचर देखा गया था। लेकिन वॉट्सऐप ने यह फीचर रिमूव कर दिया था। लेटेस्ट बीटा अपडेट के साथ यह फीचर अब ‘Info ऑप्शन के साथ वापस आया है। खास बात है कि कंपनी ने नए अपडेट के साथ ही शेयर शीट इंटिग्रेशन फीचर हटा दिया है। वॉट्सऐप आईफोन यूजर्स लेटेस्ट अपडेट को बीटा वर्जन नंबर 2.20.50.21 पर डाउनलोड कर सकते हैं। वॉट्सऐप को ट्रैक करने वाले ट्विटर हैंडल WABetaInfo ने यह जानकारी दी। इस वर्जन में नया कॉन्टेक्स्ट मेन्यू मिलता है जो Info ऑप्शन के साथ ऐड किया गया है। किसी चैट में मेसेज पर देर तक प्रेस करने से कॉन्टेक्स्ट मेन्यू दिखता है। पहले इसमें ‘Star, ‘Reply, ‘Forward, ‘Copy, और ‘Delete जैसे ऑप्शन दिए गए थे। लेकिन अब इसमें ‘Info ऑप्शन भी आ गया है। गौर करने वाली बात है कि नए कॉन्टेक्स्ट मेन्यू ऑप्शन को पहले भी अपडेट के जरिए जारी किया जा चुका है। लेकिन वॉट्सऐप ने बिना कारण बताए इसे हटा लिया था। नया कॉन्टेक्स्ट मेन्यू इंडिविजुअल और ग्रुप चैट दोनों पर उपलब्ध है। शेयर शीट इंटिग्रेशन की बात की जाए यह फीचर फिलहाल हटा लिया गया है। इस फीचर को इससे पहले अपडेट के जरिए वॉट्सऐप के 2.20.40 वर्जन में जारी किया गयाथा। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक अब इसे शेयर स्क्रीन के क्रैश होने के चलते हटा दिया गया है। बता दें कि शेयर शीट वह मेन्यू है जो तब दिखता है जब यूजर किसी के साथ फाइल शेयर करने की कोशिश करता है। इस मेन्यू में उन प्लैटफॉर्म्स को दिखाया जाता है, जिन पर वह फाइल शेयर की जा सकती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VbMvkt

कोई टिप्पणी नहीं