Breaking News

कांग्रेस पार्षद बदरुद्दीन शेख की कोरोना वायरस से दर्दनाक मौत


कोरोना वायरस का प्रकोप कब कम होगा इस इंतजार में 5 महिने गुजर चुके हैं। लेकिन यह खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। भारत में जिस तरह की स्थिति है उसे देखकर कर तो ऐसा लग रहा है कि हालात सुधरने में बहुत समय लगेगा। हाल में खबर मिली है कि महामारी कोरोना वायरस के कारण गुजरात कांग्रेस के नेता बदरुद्दीन शेख का निधन हो गया। उन्होंने अहमदाबाद एसवीपी अस्पताल में आखिरी सांस ली।जानकारी के लिए बता दें कि वह बीते 8 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। और उन्हें कोरोना वायरस ने अपना शिकार बना लिया था। बता दें कि बदरुद्दीन शेख कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट किया और कहा कि बदरुभाई गुजरात कांग्रेस के मजबूत नेता माने जाते थे। कांग्रेस परिवार में सीनियर नेता बदरुद्दीन को हम पिछले 40 वर्षों से लगातार गरीबों के लिए काम करते थे। बता दें कि बदरुद्दीन शेख की थोड़ी तबीयत खराब होने के उन्होंने चेक अप कराया तो कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्‍‍‍‍‍हें एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर दे दें कि अहमदाबाद का बेहरामपुरा कोरोना हॉटस्पॉट है। यहां तेजी से कोरोना फैला था और बदरुद्दीन शेख लोगों के बीच काम कर रहे थे, इसी दौरान वो संक्रमित हो गए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cWEwy5

कोई टिप्पणी नहीं