Breaking News

ओह तो बिना रिचार्ज के भी होगी बात...


कोरोना लॉकडाउन के चलते टेलीकॉम कंपनियों काफी फायदा मिल रहा है। इसी के साथ यह कंपनियां भी भरपूर लोगों को लॉकडाउन की मजा दे रही है। रिलायंस जियो से वोडाफोन, एयरटेल और बीएसएनएल तक, सभी टेलिकॉम कंपनियों ने अपने ग्राहकों को तोहफे पर तोहफे दे रही है। बता दें कि इन कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी को बढ़ा दी है। यह उन ग्राहकों के लिए हैं जो लॉकडाउन के दौरान अपने मोबाइल नंबर को रिचार्ज नहीं करा पा रहे। Vodafone-Idea वोडाफोन आइडिया ने 3 मई तक प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी बढ़ा दी है जिसमें उन्होंने ग्रहाकों को 3 मई तक इनकमिंग कॉल्स की सुविधा देती रहेगी। कंपनी ने यह सुविधा कम आय वाले यूजर्स को दी है। Airtel वोडाफोन की तरह एयरटेल ने भी अपने प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी को 3 मई तक बढ़ाया है। जो सिर्फ कम आय वाले यूजर्स को ही मिलेगा। Reliance Jio बाकी कंपनियों की तरह ही रिलायंस जियो ने भी अपने सभी यूजर्स के लिए इनकमिंग कॉल्स की सुविधा बढ़ा दी है। लेकिन ये नहीं बाताय कि यह सुविधा कब तक मिलेगी। खास बात ये है कि ये ऑफर का लाभ निम्न और उच्च दोनों आय वर्ग के लोगों को मिलेगा। BSNL जहां बाकी कंपनियां 3 मई तक वैलिडिटी एक्सटेंड कर रही हैं, वहीं BSNL ने प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी को 5 मई 2020 तक बढ़ा रहा है। साथ ही कंपनी के टोल-फ्री नंबर 5670099 पर कॉल कर यूजर घर बैठे अपने बीएसएनएल के प्रीपेड नंबर को रिचार्ज करा सकते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34Pjj61

कोई टिप्पणी नहीं