भूत की तरह दिखने वाली सोशल मीडिया की स्टार को हुआ कोरोना

एक्ट्रेनस की तरह खुबसूरत दिखने का हर किसी को शौक रहता है लेकिन ये शौक पागलपन बन जाए तो तकलीफ देता है। इसी तरह का एक मामला अमेरीका का है जहां एंजेलिना जोली की तरह दिखने के लिए एक लड़की ने 50 सर्जरी करा करवाई है। पिछले साल अक्टूबर में ईशनिंदा और हिंसा भड़काने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में खबर मिली है कि सहर तबर जेल में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उसे फिलहाल तेहरान के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। बता दें कि ये सोशल मीडिया स्टार भी है जिसका नाम सहर तबर है और असली नाम फतेमिह खिशवंद है। जानकारी दे दें कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए, सहर तबर के वकील ने उन्हें रिहा कराने की काफी कोशिश की थी लेकिन वो असफल रहे। वकील ने बताया कि ईरान में अमेरिकन सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि देश में एक न्यायाधीश ने इस तथ्य के बावजूद सहर तबर को जमानत देने से इनकार कर दिया कि देश की जेलों में कोरोना वायरस फैल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार सहर को अक्टूबर में हिंसा भड़काने, अनुचित साधनों के जरिए आय हासिल करने और युवाओं को भ्रष्टाचार के लिए प्रोत्साहित करने जैसे आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। सहर तहर ने हॉलीवुड ऐक्ट्रेोस एंजेलिना जोली की तरह दिखने के लिए 50 सर्जरी कराई उसके बाद 2017 में सहर ने सोशल मीडिया स्टार बनकर शोहरत हासिल की। बता दें कि उसने सर्जरी से पहले और बाद (प्री-पोस्ट सर्जरी) की साइड-बाय-साइड तस्वीरें शेयर की थीं।Follow @dailynews360 Tweets by dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yk1wYF
कोई टिप्पणी नहीं