बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन, फैसले का इंतजार
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। जो कि 14 अप्रैल को खत्म होने जा रहा है लेकिन अब सरकारी सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक कई राज्यों के अनुरोध के बाद केंद्र सरकार इसकी समय अप्रैल अंत तक के लिए बढ़ा सकती है। परन्तु जानकारी दे दें कि इसको लेकर प्रधानमंत्री ने घोषणा नहीं की हैं। केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार कर रही है। इससे पहले कोरोना महामारी और लॉकडाउन के ताजा हालात पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर मंत्री समूह की हुई बैठक में लॉकडाउन की समय सीमा को लेकर चर्चा हुई। जिसमें मंत्रियों का मानना था कि अगर हम लॉकडाउन हटाते भी हैं तो लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाए रखना होगा। मतलब कि ट्रेन और बस सेवा को सामान्य नहीं किया जाएगा। फ्लाइट सर्विस को भी फिलहाल बंद ही रखा जाए। मतलब कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी आजादी नसीब नहीं होगी।अधिकारी ने यह भी बताया कि पीएम जल्द ही लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का निर्णय ले सकते हैं। वहीं, देश के कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। इसी तरह से तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि वह लॉकडाउन बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर लॉकडाउन हटाया जाता है, तो राज्य में मरीजों की संख्या काफी बढ़ सकती है। इसलिए सही होगा कि लॉकडाउन की तारीख बढ़ा दी जाए। ताकी इस महामारी को नियंत्रण किया जा सकें। Follow @dailynews360 Tweets by dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JQMQD0
कोई टिप्पणी नहीं