लॉकडाउन में बुक कराए हवाई टिकट का मिलेगा पूरा पैसा, सरकार ने दिए निर्देश

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन का दूसरे चरण को भी लागू कर दिया है, जो कि तीन मई तक जारी है। देश में कोरोना के मरीजों का लगातार इजाफा होता जा रहा हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच राहत भरी खबर सरकार ने दी है कि लॉकडाउन के दौरान यात्रा के लिए बुक कराए गए हवाई टिकट पर यात्रियों को तीन सप्ताह के भीतर पूरा पैसा लौटाने का निर्देश दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक परामर्श जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि लॉकडाउन के पहले टिकट बुक किए हैं और उन्हें बुकिंग के पैसे पहले लॉकडाउन के दौरान ही मिल गया है, तो वे टिकट रद्द कराने वाले यात्रियों को पूरा पैसा वापस करेंगे। पैसा तीन सप्ताह के भीतर वापस करना होगा। इस निदेर्श में विमान सेवा कंपनी को पैसा लॉकडाउन के पहले चरण में मिलने की शर्त से एजेंटों और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।इसका कारण है कि आम तौर पर एजेंट कुछ समय बाद एयरलाइंस को पैसा हस्तांतरित करते हैं। क्रेडिट कार्ड कंपनियां भी कुछ दिन बाद ही पैसे का भुगतान मर्चेंट को करती हैं। इससे पहले लॉकडाउन के दौरान निजी विमान सेवा कंपनियों द्वारा टिकट की बुकिंग और रिफंड को लेकर आ रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुये नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी निजी विमान सेवा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बात की थी। Follow @dailynews360 Tweets by dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RO3eZk
कोई टिप्पणी नहीं