Breaking News

लॉकडाउन में क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानिए ताजा भाव


कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में हवाई जहाज हों या सड़क पर चलने वाली आपकी कार, सब पार्किंग में खड़े हो गए हैं। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की मांग लगातार घट रही है। हालांकि इस दौरान रसोई गैस की मांग में तेजी आई है। ऊर्जा की खपत के लिहाज से भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है। ऐसे में जब मांग ही नहीं आ रही तो ऑइल मार्केटिंग कंपनियां और इन्वेंट्री नहीं बढ़ाना चाह रहीं। लेकिन, कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं कर रही हैं। अप्रैल शुरू होने के साथ ही कुछ राज्यों में पेट्रोल के दाम बढ़ गए थे, लेकिन उसकी वजह ऑइल मार्केटिंग कंपनियां नहीं थीं। ये दाम इन राज्यों के द्वारा VAT बढ़ाए जाने के कारण बढ़े थे। जिन शहरों में दाम बढ़े, वे हैं कोलकाता, जयपुर, बेंगलुरुदेश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं—दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69.59 रुपये डीजल 62.29 रुपयेमुंबई में पेट्रोल की कीमत 75.30 रुपये और डीजल 65.21 रुपयेकोलकाता में पेट्रोल की कीमत 73.30 रुपये और डीजल की कीमत 65.62 रुपयेचेन्नै में पेट्रोल की कीमत 72.28 रुपये और डीजल की कीमत 65.71 रुपयेनोएडा में पेट्रोल की कीमत 72.03 रुपये और डीजल की कीमत 62.96 रुपये

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2y18cup

कोई टिप्पणी नहीं