Breaking News

सिक्किम है ऐसा राज्य जहां नहीं है कोरोना का खौफ, जानिए कब बना सकते घूमने का प्लान


सिक्किम देश का इकलौता राज्य है जहां अभी तक एक भी कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट नहीं हुआ है। सिक्किम ने ऐसे अनेक एहतियाती कदम उठाए जिन्होंने अभी तक राज्य में इस महामारी की दस्तक नहीं होने दी। देश भर में लॉकडाउन लागू होने से कई दिन पहले यानी 17 मार्च को ही सिक्किम में इसका ऐलान हो चुका था। सिक्किम ने इस साल अक्टूबर तक अपने को पर्यटकों के लिए बंद कर रखा है। सिक्किम देश का ऐसा राज्य है जिसकी सीमाएं चीन और नेपाल से लगती हैं। इस पर्वतीय राज्य की आबादी करीब 7 लाख है। यहां कुछ पर्वतों को जिले का दर्जा हासिल है।राज्यपाल के अनुसार सिक्किम के कुछ छात्र चीन में पढ़ रहे थे। उन सभी को जनवरी में वापस ले आया गया। इसके बाद सिक्किम को बाहर से हर किसी के लिए बंद कर दिया गया। देश में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाया गया, लेकिन राज्य में उससे पहले ही 17 मार्च को लॉकडाउन का फैसला किया गया।उन्होंने कहा, छात्रों को तब तक क्वारनटीन में रखा गया जब तक उनके स्वस्थ होने के बारे में सुनिश्चित नहीं कर लिया गया। हम स्थानीय प्रशासन और केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम हम बाकी दुनिया के लिए मिसाल कायम कर रहे हैं।राज्यपाल ने कहा, सिक्किम पर्यटकों के लिए अक्टूबर तक बंद रहेगा। हमें ये फैसला राज्य के 7 लाख लोगों के हित में लेना होगा। दरअसल, हमने सभी प्रवासी मजदूरों को यहां रोके रखा। उन्हें खाना और पैसा हर दिन दिया जा रहा है, क्योंकि हमें पता है कि लॉकडाउन खत्म होने के तत्काल बाद उनकी जरूरत होगी।सिक्किम में पंचायत स्तर और ब्लॉक स्तर पर टीमें हैं जो पूरे राज्य में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की निगरानी कर रहे हैं। सिक्किम से कोरोना वायरस की जांच के लिए 81 सैंपल भेजे गए जिनके सभी के नतीजे नेगेटिव आए। राज्यपाल के मुताबिक, जिस तरह सिक्किम ने खुद को सेल्फ क्वारनटीन में रखा वैसा कहीं नहीं हुआ।सिक्किम के मुख्यमंत्री पी एस गोले राज्यपाल के साथ तीन बैठक कर चुके हैं। वो हर घटनाक्रम को लेकर केंद्र सरकार के संपर्क में हैं। सिक्किम ने न सिर्फ अपनी भौगौलिक जटिलताओं और दूर-दूर क्षेत्र में रहने वाली आबादी की चुनौतियों पर पार पाया है, बल्कि अब कोरोना वायरस से जंग में कामयाबी की भी मिसाल कायम की है। जहां चाह है, वहां राह है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zxAT3f

कोई टिप्पणी नहीं