Breaking News

लॉकडाउन में घबराएं नहीं, पूर्वोत्तर समेत इन राज्यों में पहुंचाई जा चुकी है राहत सामग्री


देश में जारी लॉकडाउन के दौरान पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे ने चीनी, नमक और खाद्य तेल समेत अन्य सामग्री से लदी मालगाड़ियां पूर्वोत्तर, बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचायी है। रेलवे जोन के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सुभानन चंदा ने बताया कि 23 मार्च से चार अप्रैल के बीच मालगाड़ी के सात सौ से अधिक डिब्बों में चीनी, 320 डिब्बों में नमक और 160 डिब्बों में खाद्य तेल असम, त्रिपुरा, बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों तक पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक डिब्बे की क्षमता 58-60 टन माल ढोने की होती है। चंदा ने बताया कि रेल मंत्रालय सामान की ढुलाई की आपातकालीन नियंत्रण केंद्र द्वारा निगरानी कर रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39Oc7rN

कोई टिप्पणी नहीं