Breaking News

सिंगर कनिका कपूर की छठी रिपोर्ट आई नेगेटिव, मिली घर जाने की इज्जात


बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर करोना वायरस से पॉजीटीव पाई गई थी की दिनों से अस्पताल में भर्ती कनिका की 5 रिपोर्ट कोरोना पॉजीटीव आई थी। जिसके चलते उनका लगातार इलाज चल रहा था। इलाज के बाद जब उनका टेस्ट किया गया तो 6 टेस्ट नेगेटीव पाया गया। जिससे वे बिल्कुल ठीक हो गई है। इसके बाद अस्पलात से उन्हें छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि 20 मार्च को कोरोना का संक्रमण पॉजिटिव आने के बाद से उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई चल रहा था। उल्लेखनीय है कि लंदन से लौटकर कनिका 14 मार्च को लखनऊ आईं थी। यहां पहले वह ताज होटल रूकी और लखनऊ में ही तीन पार्टियों में भी शामिल हुईं। पार्टी में जहां राजस्थान की पूर्व मुख्यमंभी वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके बेटे दुष्यंत सिंह परिवार संग शामिल हुए थे और साथ ही स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह व उनकी पत्नी ने भी शिरकत की थी। इसके अलावा यूपी के कई वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की चर्चा रही। हालांकि इन सभी की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। जानकारी दे दें कि लंदन से लौटकर बिना किसी को इसकी जानकारी दिए और कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं करने पर उस आरोप में कनिका पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कनिका ने अपने वकील से मुकदमें के सिलसिले में बात की। कनिका पर आरोप है कि उन्होंने एयरपोर्ट पर भी जांच नही कराई थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JF95LN

कोई टिप्पणी नहीं