Breaking News

कोरोना वायरस ने बनाया ईमानदार! बिना दुकानदार पैसे रखकर सब्जियां ले जा रहे लोग


कोरोना वायरस के चलते लोग ईमानदार भी हो रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण पूर्वोत्तर के राज्यों में देखने को मिल रहा है। ईमानदारी का यह विश्वास हकीकत में देखना हो तो अब मिजोरम के बाद नगालैंड की राजधानी कोहिमा में देखने को मिलेगा। जहां किसी तरह के भय से नहीं संस्कारों में ही ईमानदारी रची-बसी हुई है। गौरतलब है कि मिजोरम में ऐसे नजारे भी आम हैं, जहां सड़क के किनारे दुकानों में दुकानदार नहीं बैठते, केवल सामान और उसकी कीमत लिखी होती है। जिसे चाहिए, रुपए वहां रख दे और पसंद का सामान ले जाए। हरी सब्जियां रखी हैंकोहिमा में एक व्यक्ति ने अपनी बंद दुकान के बाहर खुद न रहते हुए हरी पत्तियों के साग रखे हैं। कोहिमा के प्रशासन ने सड़क किनारे दुकानें न लगाने का कड़ा नियम बना रखा है। कोशिश यही है कि सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी का पालन अच्छी तरह हो। लॉकडाउन के दौरान अनेक की जिंदगी ठहर से गई है और लोगों को अपनी जिंदगी बसर करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है।बिना मालिक के चलती दुकानकोहिमा के इस व्यक्ति ने जैविक साग को नष्ट होने से बचाते हुए बेचने का अनोखा तरीका अपनाया है। उसने विश्वास के साथ एक कांच का डिब्बा रखा है जिसमें साग लेनेवालों को पैसे रखने हैं। इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी। यह अनूठी दुकान पूर्व मुख्यमंत्री के आवास और मंत्रियों के हिल एरिया के कोने पर स्थित है। सबकी नजरें इस ओर जाती है। उस व्यक्ति ने सिर्फ हाथ से एक कागज पर लिख दिया है कि एक गुच्छे की कीमत 20 रुपए है। किसी को लेना है तो वह कीमत डिब्बे में डाल दे।ईमानदारी पर खुशीकोहिमा के निवासी केविसा खामो ने कहा कि जब मैंने यह देखा तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह विश्वास और ईमानदारी का सवाल है। मैंने ताजा साग के कुछ गुच्छे खरीदे। कोहिमा में चोरी की घटनाओं के ज्यादा मामले रिपोर्ट नहीं होते तब इस तरह का विश्वास और एक दूसरे की मदद को सामने आए बिना करना लोगों में आशा को जन्म देता है। कोहिमा प्रशासन ने 20 अप्रैल को एक आदेश दिया था कि कोई सड़क किनारे वेंडर नहीं बैठ सकेंगे। सिर्फ थोक राशन की दुकानों को कुछ चुनिंदा इलाकों में खोलने की अनुमति है। यह भी सिर्फ हफ्ते में तीन दिन सुबह सात से दोपहर दो बजे तक। इन दुकानों से ही सब कुछ खरीदना होगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bAGaVM

कोई टिप्पणी नहीं