कोरोना से इंसानी शरीर में होते हैं इस तरह के बदलाव, छोड़ाता है अपनी एक निशानी

कोरोना वायरस दुनिया में अपना राक्षस रूप दिखाकर तबाही मचा रहा है। इसके प्रकोप से की देश खत्म होने की कगार पर आ गए हैं। इटली और अमेरीका में कोरोना वायरस कोविड19 का सबसे ज्यादा भयावह रूप देखा गया है। यहां लोगों की इतनी मौत हुई है कि कब्रस्तानों में दफ्ना की जगह भी नहीं बची है। इसलिए एक समूह में 500-500 लाशें एक साथ दफ्नाए जा रहे है। इससे अमेरीका बहुत ही ज्यादा तिलमिला रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि चीन ने सीटीबीटी संधि का पालन करने के दावे के बावजूद गुप्त रूप से परमाणु परीक्षण किया हो सकता है, भले ही उसकी क्षमता कम रही हो। ऐसा होने के बाद इस दावे से अमेरिका और चीन के बीच और संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। इसी राजनीति के नोकझोंक के बाद यूरोप के डॉक्टरों ने कोरोना वायरस के नया लक्षण खोजा हैं। माना जा रहा है कि मेडिकल स्टाफ के लिए एक वरदान बनकर सामने आ सकता है।Consejo General de Colegios Oficiales de Podólogos ने कहा है कि हम चाहते हैं कि इस लक्षण के बारे में पूरी दुनिया को पता चले। ताकि दुनियाभर के डॉक्टर सिर्फ खांसी, बुखार और सांस की दिक्कतों तक ही सीमित न रह कर मरीजों का इलाज कर बल्कि इस लक्षण को भी नजरांदाज ना करें। डॉक्टरों ने कहा है कि हमें यह लक्षण यूरोप के ज्यादातर मरीजों में देखने को मिला है। इसी के साथ दावा किया कि जिन मरीजों में यह लक्षण दिखाई दिया है, वे सभी पुख्ता तौर पर कोरोना संक्रमित थे। वैसे तो स्पेन समेत यूरोप के अन्य डॉक्टर कोरोना वायरस से इंसानी शरीर पर होने वाले असर, लक्षणों की खोज में लगे हैं। इसी के साथ कोरोना का खात्मा करने के लिए वैक्सीन की भी रिसर्च की जा रही है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2K8Oq3c
कोई टिप्पणी नहीं