भाजपा शासित इस राज्य में खुल चुके हैं सरकारी कार्यालय, जानिए कोरोना की हालत

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बीच असम में सरकारी कार्यालय खुल चुके हैं। लॉकडाउन के बीच सरकारी कामकाज को संचालित करने के लिए 33 फीसदी कर्मचारी ड्यूटी पर आए। अधिकारियों ने बताया कार्यालय आए कर्मचारियों ने लॉकडाउन प्रोटोकॉल और सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया और वे एक –दूसरे से छह फुट की दूरी पर बैठे।Tweets by dailynews360 उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी कोविड-19 के लिए राष्ट्रीय निर्देश में कार्यालयों में सेनेटाइजेशन और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने को कहा गया है। इसका कड़ाई से पालन किया गया।गुवाहाटी में असम राज्य परिवहन निगम की ओर से मुहैया कराई गईं बसों में कर्मचारी घर से कार्यालय और दफ्तर से घर गए। कर्मचारियों ने दावा किया कि राज्य के अन्य हिस्सों में कर्मी अपने निजी वाहन से कार्यालय गए।असम समेत देश भर में तीन मई तक लॉकडाउन है।Follow @dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xOg96E
कोई टिप्पणी नहीं