Breaking News

चोर-पुलिस के खेल में चोर निकला कोरोना पॉजिटिव


कोरोना का प्रकोप हर कहीं हैं। भारत का हर कोना कोरोना से ग्रसित है। इसी तरह से मुंबई में भी कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में खबर मिली है कि यहां एक चोर भी कोरोना पॉजिटिव (COVID-19) पाया गया है। और जो पुलिसवाले इसे पकड़ रहे थे उनको कोरोना की जांच के लिए 24 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। बता दें कि 22 साल के इस युवक को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। चोर को तलोजा जेल ले गाया था और जेल सुपरिंटेंडेंट ने उसे अंदर रखने से इनकार कर दिया क्योंकि उसका कोविड-19 टेस्ट नहीं हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उसकी जांच कराई जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकला। और जैसे ही उसकी कोरोना की पुष्टि हुई तो उसके संपर्क में आने वाले सभी लोगों को घर पर क्वारंटीन में रख दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संक्रमित युवक का एक क्रिमिनल रिकॉर्ड है और पुलिस के निर्वासित किए जाने के बाद गोरेगांव वेस्ट में छुपके बैठा हुआ था। साथ उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को वह और उसके दो दोस्त नजदीक की एक पान दुकान से सिगरेट चुराने गए थे। चोर सहित दो दोस्तों ने दुकानदार पर चाकू से हमला करके 3500 रुपये कैश लेकर फरार हो गए थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bKBNaI

कोई टिप्पणी नहीं