अब असम भी हुआ कोरोना का शिकार! हो चुकी है पहली मौत

असम में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब मौतों का सिलसिला शुरू हो चुका है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित कुल लोगों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। राज्य के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया कि हैलाकंदी जिले के रहने वाले मरीज की सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार तड़के मौत हो गई। Follow @dailynews360 बीएसएफ से सेवानिवृत्त 65 वर्षीय कर्मचारी की हालत बृहस्पतिवार को बिगड़ गई थी और उन्हें एसएमसीएच अस्पताल ले जाया गया। मंत्री ने बताया कि उनके स्वास्थ्य संबंधी अन्य मानक स्थिर थे लेकिन ‘‘रक्त में ऑक्सीजन की कमी हो रही थी और उन्हें बेहतर निगरानी के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया था।’’ इस व्यक्ति के मंगलवार रात को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और यह नयी दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुआ था। इससे पहले वह सऊदी अरब भी गया था। सरमा ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।सिलचर के सांसद राजदीप रॉय ने कहा कि मृतक का अंतिम संस्कार कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाएगा और इसकी जानकारियां बाद में दी जाएंगी। राज्य में बीती रात धुब्री से और मामलों की पुष्टि होने के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या 28 पर पहुंच गई है।Tweets by dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yPIZno
कोई टिप्पणी नहीं