Breaking News

कोरोना से अब नहीं मरेंगे पत्रकार! सरकार जल्द करने जा रही ये काम


अब पत्रकार कोरोना वायरस की चपेट में आकर मौत के मुंह में नहीं जाएंगे। क्योंकि जल्द ही असम सरकार उनका कोरोना टेस्ट करवाएगी। असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में 25 अप्रैल को कोविड-19 संक्रमण की जांच के लिए पत्रकारों के वास्ते अभियान चलायेगी। सरमा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पत्रकार पेशेवर खतरों का सामना कर रहे हैं और इसलिए, ‘‘हमने उनकी निशुल्क जांच कराने का फैसला किया है।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘जो पत्रकार खुद की जांच कराना चाहते हैं वे 25 अप्रैल को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज आ सकते हैं।’’ मुंबई और चेन्नई में हाल में कई मीडियाकर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद असम में पत्रकारों ने राज्य सरकार से इस वायरस संक्रमण को लेकर उनकी जांच कराने की अपील की थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cGE1b0

कोई टिप्पणी नहीं