Breaking News

इस तारीख को खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, सरकार ने की घोषणा


लॉकडाउन की खत्म की तारीख 14 अप्रैल है, जैसे जैसे खत्म होने का समय नजदीक आ रहा है, लोगों की बेसब्री बढ़ती जा रही है। वैसे तो लोगों के मन में ये डर भी है कि कहीं लॉकडाउन की अवधि बढ़ा तो नहीं दी जाएगी। इसी बीच एक सवाल है कि लॉकडाउन खुलने के बाद स्कूल-कॉलेज कब से खुलेंगे? देशभर के नए शैक्षणिक सत्र का समय बीता जा रहा है। बोर्ड समेत कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं, एडमिशन प्रक्रिया थमी हुई है। ये तभी शुरू हो सकेंगी जब स्कूल-कॉलेज खोले जाएं। वैसे तो अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद 15 अप्रैल से ही स्कूल-कॉलेज खोल दिए जाएं। हालांकि अब इस सवाल का सरकार की ओर से जवाब आया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा - स्टूडेंट्स और टीचर्स की सुरक्षा सरकार के लिए सबसे अहम है। इस देश में करीब 34 करोड़ स्टूडेंट्स हैं और ये आंकड़ा अमेरिका की जनसंख्या से ज्यादा है। और ऐसे में ये फैसला ले पाना मुश्किल है कि लॉकडाउन के तुरंत बाद स्कूल-कॉलेज खोले जाएंगे या नहीं। सरकार ने फैसला किया है कि 14 अप्रैल को हालात की समीक्षा की जाएगी और उसी के आधार पर ही फैसला होगा कि स्कूल-कॉलेज तुरंत खोले जाएंगे या आगे भी कुछ और समय के लिए बंद रहेंगे। रमेश पोखरियाल ने आश्वस्त किया है कि अगर 14 अप्रैल के बाद भी स्कूल-कॉलेज बंद रहते हैं, तो उनका मंत्रालय ये सुनिश्चित करेगा कि इससे स्टूडेंट्स का नुकसान न हो।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bTZRrd

कोई टिप्पणी नहीं