नहीं हटेगा लॉकडाउन, मिले पीएम के संकेत

कोरोना महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया था। ताकी हालातों को सुधारा जा सकें। लेकिन हालात सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। लगातार कोरोना के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं इसलिए लॉकडाउन का बढ़ाए जाने को लेकर स्थिति तकरीबन स्पष्ट है। इस बात के पर्याप्त संकेत मिले हैं कि केंद्र सरकार लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने का फैसला ले चुकी है। बता दें कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित सर्वदलीय मीटिंग में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफतौर पर लॉकडाउन को अभी न खत्म कि जाने पर जोर दिया है। उन्होंने मौजूदा हालात को राष्ट्रीय आपातकाल बताते हुए कहा कि देश में फिलहाल कोरोना महामारी की वजह से राष्ट्रीय आपातकाल (नैशनल इमरजेंसी) जैसे हालात हैं। अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के प्रदशों के मुख्यमंत्रियों से फीडबैक लेकर उस हिसाब से लॉकडाउन को हटाना है या नहीं है, पर विचार किया जा सकता है। पीएम ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में लॉकडाउन को हटाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेसिंग को लागू करने के लिए हमें और सख्त तरीके अपनाने की जरूरत है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विपक्षी दलों ने भी लॉकडाउन हटाए जाने का फैसला केंद्र सरकार पर छोड़ रखा है। बैठक के बाद कई नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि 14 अप्रैल को एक साथ लॉकडाउन नहीं हटेगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी कहा है कि ज्यादातर विपक्षी नेताओं.. करीब 80 फीसदी ने लॉकडाउन की अवधि आगे बढ़ाने की बात की। सूत्रों के मुताबिक कई राज्यों ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के संकेत दिए हैं खासकर उन इलाकों में जहां कोरोना वायरस के हॉट स्पॉट के रूप में है। Follow @dailynews360 Tweets by dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39Snn6I
कोई टिप्पणी नहीं