Breaking News

सावधान- आंखें बदले रंग हो सकता है कोरोना वायरस


दुनिया में कोरोना कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है, ये दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। जैसे-जैसे कोरोना अपने पांव पसार रहा है, इसके नए-नए लक्षण सामने आ रहे हैं। जिससे कोरोना के खिलाफ दहशत दुनिया और खौफ में आ जाती है। हाल ही कोरोना वायरस से जुड़े एक नए शोध में खुलास हुआ कि यह अब आंखों के रंग पर भी निर्भर करेगा कि व्यक्ति के अंदर कोरोना वायरस के लक्षण हैं या नहीं हैं। दरअसल, इसके दो लक्षणों को मुख्य माना गया है, सूखी खांसी और बुखार।बाद में वायरस के प्रकोप बढ़ने पर सांस लेने में दिक्कत और पैरों में छोटे छोटे घाव होने के भी लक्षण सामने आते चले गए। अब कोरोना वायरस के लक्षणों में एक नई चीज जुड़ गई है कि अगर आपकी आंखें गुलाबी हो रही हों तो समझ जाएं कि कोरोना वायरस का आप पर हमला हो गया है। जानकारी दे दें कि अमेरिका के नेत्र रोग विशेषज्ञों के एसोसिएशन ने कोविड-19 रोगियों में आंखों के लक्षणों पर आधारित एक शोध इसी आधार पर एक अपडेट किया है साथ ही अमेरिकी विशेषज्ञों ने इस बात को भी पुख्ता किया है कि पिछले दिनों चीनी शोधकर्ताओं द्वारा हुए शोध में भी यह माना गया कि कोरोनावायरस आंखों के आंसुओं द्वारा भी फैल रहा है। वैज्ञानिकों ने यह शोध बकायदा कोरोना वायरस के 38 रोगियों पर किया गया है और इसमें पाया गया है कि लगभग एक दर्जन संक्रमित व्यक्तियों की आंखें गुलाबी यानी पिंक कलर की हो गई हैं। कोरोना वायरस के अन्य लक्षण • सांस लेने में परेशानी महसूस होना • बुखार आना कोरोना के प्रमुख लक्षणों में से एक है • खांसी आना भी कोरोना के लक्षणों में से एक है • वायरस के लक्षणों में तेज सर्दी लगना और शरीर दर्द भी शामिल हैं

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RLAbWe

कोई टिप्पणी नहीं