Breaking News

अब होगी कोरोना से खत्म करने की बड़ी तैयारी, पहुंच चुकी है 50000 PPE किट


देश के अन्य राज्यों की तरह असम में भी कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं और मौतों को सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी बीच राहतभरी खबर आई है। राज्य के वित्तमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने जानकारी दी है कि चीन से 50000 पीपीई किट गुवाहाटी एयरपोर्ट पर पहुंच चुकी है। सरमा ने यह जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि Another BIG reason to cheer! Keeping life first as the motive, were glad to have imported 50,000 PPE kits from Guangzhou,China. I am happy to receive this special flight along with @Pijush_hazarika at #Guwahati airport just now. A big reassurance for our doctors & nurses.इसी के साथ ही असम में अब कोरोना वायरस से लड़ाई को नई रफ्तार मिलेगी और डॉक्टरों की सुरक्षा भी बढ़ेगी। आपको बता दें कि राज्य में इस बीमारी से पीड़ितों की संख्या 32 पहुंच चुकी है। हाल ही में एक मरीज से उसकी पत्नी भी संक्रमित होने की खबर आई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Vtb9w2

कोई टिप्पणी नहीं