अटल युग के बाद मोदी युग, बीजेपी के 40 साल पूरे

देश पर काबिज भारतीय जनता पार्टी का गठन हुए आज 40 साल पूरे हो गए हैं। 6 अप्रैल 1980 को बीजेपी की नींव रखी गई थी। अटल बिहारी वाजपेयी से नरेंद्र मोदी युग तक बीजेपी ने अपने 40 साल के संघर्ष में तमाम तरह के उतार चढ़ाव से गुजरते हुए शिखर तक का सफर तय किया है। बीजेपी के पास आज देश में 18 करोड़ के करीब सदस्य हैं। जानकारी दें दे कि केंद्र से लेकर 18 राज्यों में अपनी या गठबंधन की सरकार है और पार्टी के 303 लोकसभा सांसद हैं। बीजेपी देश ही नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा भी करती है।6 अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विजयाराजे सिधिंया, सिकंदर बख्त जैसे नेताओं ने मिलकर बीजेपी का गठन किया था और तब बीजेपी की कमान अटल बिहारी वाजपेयी को सौंपी गई थी। 1984 में चुनाव हुए तो बीजेपी महज 2 सीटों पर सिमट गई और आज देश पर राज कर रही है। आडवाणी के कंधों पर अब बीजेपी के नेतृत्व की जिम्मेदारी थी और आडवाणी हिंदुत्व व राममंदिर मुद्दे को लेकर आगे बढ़े और इसके बाद ये रास्ता बनता हुआ सत्ता से शीर्ष तक चलता चला गया। बीजेपी दो सीटों से सीधे देश में दूसरे नंबर की पार्टी बन गई है। जनसंघ ने जो सपने देखे तो उसे मोदी ने अमलीजामा पहनाने का काम किया है। कश्मीर से 370 हटाने से लेकर तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने और राममंदिर बनाने तक फैसला मोदी सरकार में हुआ है। मोदी-अमित शाह की जोड़ी पूरी दुनिया में तहलका मचा रही है ठीक उसी तरह से अटल बिहारी वाजपेयी-लालकृष्ण आडवाणी थे। Follow @dailynews360 Tweets by dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ri3QGm
कोई टिप्पणी नहीं