गाय के सिर में 3 गोलियां, फिर भी नहीं मरी तो किया ऐसा काम

एक ओर जहां भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस और लॉकडाउन चर्चा का विषय बने हुए हैं वहीं, एक ऐसी सच्ची घटना घटित हुई है जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान रह सकता है। Tweets by dailynews360 यह घटना थाईलैंड की है जहां एक किसान अपने पारंपरिक फेस्ट में मारने के लिए गाय लाया था। उसने गाय के सिर पर तीन गोलियां मारी लेकिन गाय बच गई।बताया गया है कि 43 वर्षीय सोमपोर्न नाजिन तरांग के रहने वाले हैं। वो बीते सप्ताह एक पारंपरिक उत्सव के लिए गाय लाए थे। अपनी 22 एमएम हैंडगन से उन्होंने गाय को मारने की कोशिश की। उन्होंने उसके सिर पर तीन बार गोलियां मारी। लेकिन गोली का गाय पर कोई असर नहीं हुआ। गाय वहीं जिंदा खड़ी रही।फिर वो अपने दोस्त को बुलाने गए। उन्होंने सोचा कि इस गाय को किसी और तरीके से ही मारा जा सकता है। जब वो अपने दोस्त के साथ वहां आए, तो गाय वहां नहीं थी। वो भाग गई थी। बताया गया है कि 15 दिनों के बाद फिर से गाय वहीं वापस आ गई जहां अंतिम समय उसे देखा गया था। इसके बाद उन्होंने Tranquilliser dart से भी उसके सिर पर गोली मारी लेकिन वो गोली भी गाय का कुछ नहीं बिगाड़ पाई।गाय को मारने की तमाम कोशिशों के बाद सोमपोर्न ने हार मान ली। वो कहते हैं, ये सच में असाधारण घटना थी कि इतनी बुलैट मारने के बाद भी गाय जिंदा रही। अब मैं इस गाय को अपने गुड लक की तरह से अपने पास रखना चाहता हूं। गांव के चीफ Jaran Kongkaew का कहना है कि उनके बुजुर्गों ने उन्हें बताया था कि कुछ गाय ऐसी होती हैं कि जिन्हें मारा नहीं जा सकता। उन्होंने इस गाय का नाम Boonrod रखा है।,Follow @dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VMlxz4
कोई टिप्पणी नहीं