Breaking News

3 मई के बाद क्या कदम उठाएगी सरकार, मोदी के मंत्रियों ने बनाई ये खास रणनीति


3 मई तक कोरोना लॉकडाउन के बाद सरकार क्या कदम उठाने जा रही है ​इसको लेकर राजनाथ सिंह के घर चर्चा हुई है। इसी के साथ कोरोना से निपटने के लिए केंद्र सरकार लगातार रणनीति बना रही है। इसको लेकर एक मीटिंग शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर भी हुई। यह मीटिंग कोरोना वायरस से निपटने के लिए तैयार किए गए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GOM) की थी। राजनाथ सिंह के घर हुई इस बैठक में लॉकडाउन के बाद कैसे क्या किया जाए इसपर चर्चा हुई। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की इस मीटिंग में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, संतोष गंगवार, रमेश पोखरियाल, राम विलास पासवान, गिरिराज सिंह शामिल थे। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने पहले 21 दिनों का लॉकडाउन किया था। 14 अप्रैल को उसके खत्म होने के बाद 3 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद दोनों बार लॉकडाउन का ऐलान किया था और देशवासियों से इसका पालन करते हुए घर रहने को कहा था। लोगों को परेशानी कम हो और अर्थव्यवस्था भी थोड़ी उठे, इसके लिए 20 अप्रैल से कुछ छूट दी जाएंगी। इसकी गाइडलाइंस पहले ही आ चुकी हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3agpnFN

कोई टिप्पणी नहीं