सावधान! कोरोना की वजह से अब 30 अप्रैल तक लागू रहेगी धारा 144

कोरोना वायरस के चलते अब 30 अप्रैल तक धारा 144 लागू कर दी गई है। जी हां, इस समय दुनियाभर के देशों में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। भारत में भी कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 3300 के पार पहुंच चुकी है। उत्तर प्रदेश इस वायरस की वजह से हालत खराब होती जा रही है। इसी के चलते गौतमबुद्ध नगर भी इस वायरस से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ऐसे में यहां प्रशासन की ओर से 30 अप्रैल तक के लिए सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। दरअसल, शासन-प्रशासन हर संभव कोशिश में जुटा है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें ताकि किसी भी अवस्था में यह संक्रमण आगे न बढ़ सके। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं है। Tweets by dailynews360 गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 50 के पार पहुंच चुकी है। ऐसे में हर संभव कोशिश की जा रही है कि इन मामलों पर किसी तरह से रोक लगे। वहीं, बात की जाए पूरे यूपी से संक्रमण के मामलों की, तो प्रदेश का आंकड़ा 200 के पार जा चुका है। इन्हीं स्थितियों को देखते हुए पूरे देश में इन दिनों लॉकडाउन लागू है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर लोग रविवार रात 9 बजे अपने घरों के दरवाजे पर और बालकनी में दीपक, मोमबत्ती, टॉर्च और मोबाइल की लाइट जलाकर रोशनी करेंगे। इस कार्यक्रम में लॉकडाउन पूरी तरह से लागू रहे इसके लिए नोएडा पुलिस ने भी तैयारी कर ली है। डीसीपी नोएडा संकल्प शर्मा ने कहा कि हमारी जनता से अपील है कि वह घरों में ही रहें। 9 बजे जब लाइट बंद होगी तो पुलिस और भी सतर्क रहेगी। सेक्टर्स और एरिया में नाके लगाए जाएंगे ताकि कोई समूह में न निकलने पाए। Follow @dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34mJoJP
कोई टिप्पणी नहीं