झारखंड में कोरोना से पहली मौत, 24 घंटों में 9 नए मरीजों की पुष्टि

देश में कोरोना की सबसे ज्यादा मार झारखंड झेल रहा है अब तक सबसे ज्यादा कोरोना मरीज वहीं पाए गए हैं। यहां हाल ही में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी है। 75 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हई थी। इसके पहले स्वास्थ्य विभाग ने कहा था कि प्रदेश में कोरोना कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 13 हो गयी है, जिसमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। राजधानी रांची और बोकारो में एक ही दिन में 9 मरीजों की पुष्टि और एक मरीज की मौत हो गई है जिससे प्रशासन में हंगामा हो गया है।जानकारी के लिए बता दें कि रांची में एक साथ 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसी प्रकार बोकारो में इनकी संख्या 4 चार है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके पहले बताया था कि 7 अप्रैल, 2020 तक राज्य में कोरोना के सिर्फ 4 मरीज मिले थे। बता दें कि इनमें दो तबलीगी जमात से जुड़ी महिलाएं थीं। मलयेशियाई महिला के संपर्क में आयी हिंदपीढ़ी की महिला ने अपने पति और दो बच्चों में भी यह संक्रमण फैलाया। जो इस जानलेवा विषाणु की चपेट में आ गये हैं। महिला का पति किडनी की बीमारी से जूझ रहा है।जानकारी दे दें कि हिंदपीढ़ी में जो 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, सभी को कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया है। महिला समेत कुल 7 लोगों को प्रशासन ने आइसोलेशन में रखा था। इनमें से 5 में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो गयी है। Follow @dailynews360 Tweets by dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Vfxygb
कोई टिप्पणी नहीं