कोरोना के कारण मानवविहीन हो सकता है ये देश, 24 घंटे में हुई रिकॉर्ड 833 से ज्यादा मौतें

पूरी दुनिया में इस समय कोरोना वायरस का कहर जारी है और कई देशों में इस बीमारी से धड़ाधड़ मौतें हो रही हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें होने वाले देशों में फ्रांस भी शामिल है। इस देश में पिछले 24 घंटों के भीतर 833 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। महामारी की शुरुआत के बाद दैनिक मौतों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फ्रांस में कोरोना वायरस महामारी में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 8 हजार 911 तक पहुंच गई। Tweets by dailynews360 कोरोना वायरस महामारी के चलते फ्रांस में 17 मार्च से ही लॉकडाउन घोषित किया जा चुका है। हालांकि, अभी महामारी के संक्रमण का आंकड़ा थमता दिखाई नहीं दे रहा है। फ्रांस ने अब हर रोज अस्पतालों के साथ नर्सिंग होम्स में कोरोना वायरस के संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा जारी करना शुरू कर दिया है। पहले केवल अस्पतालों में दैनिक हिसाब से होने वाली मौतों का आंकड़ा जारी किया जाता था। वेरन ने बताया कि कोरोना वायरस से मौतों के नए आंकड़ों में 605 मरीज अस्पताल में रजिस्टर्ड थे। उन्होंने कहा कि अभी यह समाप्त नहीं हुआ है और हम इससे काफी दूर हैं। रास्ता काफी लंबा है और जो आंकड़े मैंने जारी किए हैं वह यह दिखा भी रहे हैं। उन्होंने लोगों से घरों में रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटों में तकरीबन 478 लोगों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने ताजा आंकड़ों के आधार पर उम्मीद जताई कि देश जल्दी ही इस घातक महामारी से निजात पा लेगा। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि जल्दी ही कोरोना की जांच का एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। Follow @dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bQZJbY
कोई टिप्पणी नहीं