Breaking News

लॉकडाउन में मंदीः भारत ने इंग्लैंड को भेजी 214 करोड़ की सब्जियां


कोरोना की इस संकट की घड़ी में हर देश एक दूसरे की मदद कर रहा है। जिसमें भारत भी शामिल हैं। पहले कोरोना को खत्म करने के लिए मलेरियारोधी दवा को कई देशों में निर्यात किया और अब खाद्य संकट आने पर भी भारत कई देशों की मदद कर रहा है। उत्तर प्रदेश से पहली बार इंग्लैंड को सब्जियों का निर्यात किया गया है क्योंकि कोरोना से ब्रिटेन भी बुरी तरह प्रभावित है और वहां कोरोना संकट के साथ साथ खाद्य संकट भी आ गया है। जानकारी के लिए बता दें कि तीन दिन पहले बनारस से 214 करोड़ की सब्जियों ब्रिटेन भेजी गई है। फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन (फियो) के सलाहकार वाई एस गर्ग ने कहा कि वर्ष 2020-25 की राज्य कृषि निर्यात नीति के तहत कोरोना के संक्रमण काल में सब्जियों की पहली निर्यात की गई है। कोरोना के कहर में इंग्लैंड के हालात अच्छे नहीं हैं। वो कई तरह की परेशानियों से जूझ रहा है।ब्रिटिश एयरवेज का जहाज से करीब 50 तरह की सब्जियां भेजी गई हैं। जिनमें 101 करोड़ रुपये के आलू और लगभग 84 करोड़ की प्याज है। वहीं ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की डाउनिंग स्ट्रीट लौटने के बाद इस हफ्ते की शुरुआत में महीनों से जारी लॉकडाउन को कम करने की योजना की घोषणा होने की उम्मीद है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KHoETX

कोई टिप्पणी नहीं