समर लॉकडाउनः 20 अप्रैल से खरीद सकते हैं बाइक, मोबाइल, फ्रिज और कूलर
कोरोना वायरस संक्रमण ज्यादा बढ़ते देख सरकार दोबारा से लॉकडाउन लागू कर दिया है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रह है। लेकिन अब सरकार ने लोगों को राहत भरी खबर सुनाई है। सरकार ने ऐलान किया है कि 20 अप्रैल से ई-कॉमर्स कंपनियों से फोन, फ्रिज, टीवी, एसी और कूलर जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्टेशनरी खरीद सकेंगे। ध्यान दिजिए यह छूट सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के लिए है। स्थानीय बाजार में इनसे जुड़ी दुकानें नहीं खुलेंगी।ध्यान देने योग्य बात ये है कि हॉटस्पॉट बनने से बचे इलाकों में 20 अप्रैल से शुरू होने वाली गतिविधियों को लेकर केंद्र ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें ई-कॉमर्स और कूरियर से 20 अप्रैल से जरूरी सामान खरीदने की इजाजत दी गई है। लेकिन इस ऐलान में जरूरी और गैर-जरूरी सामान के बारे में स्पष्टीकरण नहीं था। इस पर मंत्रालय ने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियों के वाहन संबंधित अधिकारियों से अनुमति लेकर हर तरह का सामान ले जा सकेंगे। Follow @dailynews360 Tweets by dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ctJ3I3
कोई टिप्पणी नहीं