साल 2022 में होगा विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन, है बड़ी वजह

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की नई तरीखों का ऐलान हो गया है। साल 2021 में यूजीनी में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन अब 15 से 24 जुलाई 2022 के बीच होगा। ये फैसला इसलिए लिए गया है ताकि विश्व चैंपियनशिप की तारीख बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से न टकराव सके।बता दें विश्व एथलेटिक्स ने पिछले महीने ही ऐलान किया था कि विश्व चैंपियनशिप साल 2022 में होगी क्योकि तोक्यो ओलंपिक कोरोना वायरस महामारी के कारण 2021 में खेले जायेंगे।विश्व एथलेटिक्स ने एक बयान में कहा, विश्व एथलेटिक्स परिषद ने इस सप्ताह संबंधित पक्षों से बातचीत के बाद नयी तारीखों को मंजूरी दे दी। इन नयी तारीखों से विश्व चैम्पियनशिप बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों और म्युनिख में यूरोपीय चैम्पियनशिप से टकराव से बच जायेगी। पहले यह चैम्पियनशिप छह से 15 अगस्त 2021 के बीच होनी थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aNv9iM
कोई टिप्पणी नहीं