सीवान बना वुहान, एक ही परिवार के 20 लोग कोरोना पॉजिटीव

चीन के वुहान शहर से फैला कोरोना वायरस पुरी दुनिया में कहर बरपा रहा है। इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान शहर ही रहा है। इसके बाद भारत के बिहार राज्य के सिवान में सबसे ज्यादा मामला सामने आए हैं। जिसके चलते अब सिवान को बिहार का वुहान कहा जा रहा है। बता दें कि सिवान में 17 कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने बिहार में संक्रमण के कुल तादाद को बढ़ाकर 58 कर दिया है। हैरान कर देने वाली बात तो है कि 58 लोगों में से 20 तो सिर्फ सीवान के ही हैं।गैरतलब है कि बिहार में कोरोना पॉजिटिव के 19 नए केस पाए गये थें। जिसमें सीवान जिले के 27 कोरोना पॉजिटिव मरीज शामिल है। जानकारी के लिए बता दें कि बिहार का सीवान जिला अब कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। सीवान के मिले मामलों में 20 लोग एक ही परिवार के हैं। बताया जा रहा है कि इस परिवार का एक सदस्य हाल ही में ओमान से लौटा था। इनमें शामिल चार महिलाओं में सबकी उम्र क्रमशः - 12, 18, 26 और 29 साल बतायी जा रही है। स परिवार की तीन अन्य महिलाएं, जिनकी आयु 50 वर्ष 12 वर्ष और 20 वर्ष है तथा दो पुरुष, जिनकी आयु 30 वर्ष 10 वर्ष है, की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसी तरह से बेगूसराय में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने के बाद कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उस व्यक्ति के पटना कनेक्शन को भी खंगाला रहे है और ट्रेवल हिस्ट्री को निकाला गया है, उक्त व्यक्ति किस व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ। जानकारी मिली है कि बेगूसराय के दोनों युवक जमात की बैठक में भाग लेने के लिए नेपाल व दिल्ली का भ्रमण कर चुके हैं। Follow @dailynews360 Tweets by dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bZ4CzU
कोई टिप्पणी नहीं