कोरोना फैलाने वाली जमात को ढूंढने गई पुलिस पर मस्जिद से फेंके पत्थर, 15 लोगों पर FIR

दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात में कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी कई मस्जिदों में इसी तरह के जमात की खबरें आ रही हैं। ऐसी ही एक सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात मधुबनी पुलिस तहकीकात करने पहुंची थी। लेकिन मस्जिद में मौजूद लोगों ने पुलिस पर ना सिर्फ पथराव किया बल्कि फायरिंग भी कर दी। तबलीगी जमात समर्थकों के हमले के बाद बीडीओ और थानेदार वहां से जान बचाकर भाग निकले थे। लेकिन हिंसा पर उतारू हमलावरों ने प्रशासन की एक गाड़ी में तोड़फोड़ कर उसे तालाब में गिरा दिया। पुलिस में मामले में कार्रवाई करते हुए 15 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।Tweets by dailynews360 मधुबनी के डॉक्टरों के मंगलवार की रात बिहार में तबलीगी जमात की तलाश में मस्जिद में पहुंची मधुबनी पुलिस पर स्थानीय लोगों ने फायरिंग और पथराव कर दिया था जबकि, अधिकारी एक मस्जिद में तबलीगी जमात के लिए लोगों के जमावड़े की खबर पाकर जांच पड़ताल करने गए थे।फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। जिनमें से चार को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बता दें, झंझारपुर के डीएसपी ने हमलावरों की ओर से पुलिस पर फायरिंग किए जाने की भी बात कही थी। डॉक्टरों के मुताबित फिलहाल के जांच में यह पाया गया है कि उस मस्जिद में दिल्ली के निजामुद्दीन जमात में शामिल हुआ व्यक्ति नहीं था। लेकिन उन्होंने उस मस्जिद में भी विदेशियों के होने की बात से इनकार नहीं किया। मधुबनी के एसपी ने बताया कि इस मस्जिद में आए लोग ज्यादातर नेपाल से आए है। हालांकि, उनकी पहचान के लिए पुलिस प्रशासन के लोग अभी भी जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गीदड़गंज की मस्जिद में कोरोना से संक्रमित व्यक्ति की बात अभी तक सामने नहीं आई है। Follow @dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dIIN9n
कोई टिप्पणी नहीं