इस महिला ने देखे PM मोदी में भगवान! जानिए फिर क्यों रोने लगे प्रधानमंत्री

आज जन औषधि दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कार्यक्रम में अद्भुत नजारा देखने को मिला जिसके बाद कईयों की आंखे भर आई है। इस कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने यहां तक कह दिया कि मैंने ईश्वर को तो नहीं देखा, लेकिन मोदी जी मैंने आपको देखा है। महिला की यह बात सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भावुक हो गए। यह मौका था जन औषधि दिवस पर हुए कार्यक्रम का था। कार्यक्रम में लकवे से पीड़ित महिला ने कहा कि जन औषधि दवाइयों की वजह से उनकी स्थिति सुधर रही है और खर्च भी कम हुआ है। कार्यक्रम में दीपा शाह ने यह बात कही। वह बोलीं, 2011 में मुझे लकवा हुआ था, मैं बोल नहीं पाती थी। इलाज जो चल रहा था काफी महंगा था, जिसकी वजह से घर चलाना तक मुश्किल हो गया था। फिर जन औषधि से दवाएं लेना शुरू किया। जिससे पैसा बचा। पहले दवाइयां 5 हजार की आती थीं, अब 1500 की आती हैं।दीपा ने कहा मैं अब बाकी बचे पैसों से मैं घर चलाती हूं, फल खाती हूं। महिला ने आगे कहा कि मैंने ईश्वर को नहीं देखा, लेकिन ईश्वर के रूप में मोदी को देखा है। इसपर महिला रोने लगी। वहीं मोदी भी भावुक हो गए। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VR6u8Z
कोई टिप्पणी नहीं