Breaking News

Live Update: NAVIC स्पोर्ट के साथ Redmi Note 9 Pro Max भारत में लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

नई दिल्ली: शाओमी ने भारत में रेडमी नोट सीरीज के नए स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro Max को आज लॉन्च कर दिया है। फोन में डॉट डिस्प्ले दिया गया है और फ्रंट में इंन डिस्प्ले सिंगल कैमरा मौजूद है। इसके अलावा फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, टाइप सी चार्ज, नीचे की ओर स्पीकर और साइट में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कंपनी ने स्मार्टफोन को Aurora Blue, Glacier white और Interstellar Black कलर में उतारा है।

Redmi Note 9 Pro Max फीचर्स

Redmi Note 9 Pro Max में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गयी है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्पीड के लिए इसमें octa-core Snapdragon 720G SoC का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन में NAVIC का स्पोर्ट दिया गया है। फोन को 6GB रैम व 8GB रैम वेरिएंट में उतारा गया है और इसके साथ 128 स्टोरेज दी गयी है, जिसे जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ा सकते हैं।

Redmi Note 9 Pro Max कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में चार कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला f/1.89 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल, दूसरा 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा 5-मेगापिक्सल माइक्रो कैमरा व चौथा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का इन डिस्प्ले कैमरा दिया गया है। पावर के लिए हैंडसेट में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से 11 घंटे PUBG खेल सकते हैं और 210 घंटे लगातार गाने सुन सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aP87Ze

कोई टिप्पणी नहीं