क्या फिर बदलेगी J&K की सूरत, फारूख अब्दुल्ला के बाद उमर अब्दुल्ला को मिली आजादी

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और राज्य को दो हिस्सों में बांटने से उमर अब्दुल्ला को हिरासत में ले लिया गया था लेकिन अब पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को हिरासत को खत्म करने का फैसला किया गया है। हाल ही में राज्य सरकार ने उमर अब्दुल्ला की रिहाई का आदेश जारी किया है। जिससे उनकी नजरबंदी हटा दी जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फारूक अब्दुल्ला को भी नजरबंदी से हटा दिया गया है लेकिन उऩको हाउस अरेस्ट अभी भी है। अनुच्छेद 370 हटाने के बाद उन पर पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) भी लगाया था। उमर पर आरोप था कि उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए लोगों को भड़काने का काम किया था। इसके चलते इस मामले में उमर की बहन सारा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से पूछा था कि अगले सप्ताह तक बताएं कि उमर अब्दुल्ला को रिहा किया जा रहा है या नहींचौंकाने वाली बात तो ये है कि सारा अब्दुल्ला ने अपनी याचिका में दावा किया था कि अब्दुल्ला के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से कोई पोस्ट नहीं किया गया। इसी के साथ सरकार के आदेश पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने कहा कि हम उमर अब्दुल्ला को नजरबंदी से रिहा करने का स्वागत करते हैं और साथ ही महबूबा मुफ्ती और उनके अन्य सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा करने की अपील करते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39f9lLO
कोई टिप्पणी नहीं