Breaking News

Indias Best Dancer: शिलॉन्ग की डफीशा खरबानी ने जज टेरेंस के साथ मचाया धमाल, मिला स्टैंडिंग ओवेशन


सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर्स (Indias Best Dancer) में शिलॉन्ग की रहने वाली एक खासी समुदाय की लड़की डफीशा खरबानी आई हैं। डफीशा सेल्फ ट्रेंड डांसर हैं। शो में डफीशा ने अपने परफॉर्मेंस में मैं नच दी फिरा गाने पर धमाका ही कर दिया। उन्होंने ऐसे मूव्स दिखाए कि सभी जज हैरान रह गए। सभी ने डफीशा की खूब तारीफ की, साथ ही उन्हें शो के अगले राउंड के लिए सिलेक्ट कर लिया। अपने परफॉर्मेंस के बाद डफीशा ने टेरेंस के साथ डांस करने की Request की। जिसके बाद टेरेंस ने डफीशा के साथ खुदा जाने गाने पर धमाल ही मचा दिया। दोनों का परफॉर्मेंस देखने लायक था। शो में मौजूद सभी दर्शकों ने इस परफॉर्मेंस को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। वहीं गीता और मलाइका ने भी खूब तारीफ की। बता दें कि कंटेस्टेंट नफिसा टेरेंस के सामने काफी ज्यादा नर्वस हो गई थीं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने काफी ज्यादा अच्छा परफॉर्म किया। बता दें कि डफीशा इससे पहले डांस इंडिया डांस सीजन 6 की फाइनलिस्ट बनीं थी। इसके साथ ही नफीशा डांस प्लस में भी आ चुकी हैं। परफॉर्मेंस के बाद शो की जज गीता कपूर ने कहा डफीशा आपके बारे में कुछ जानना चाहती हूं। इसके बाद उन्होंने कहा, मैं शिलॉन्ग से बिलोंग करती हूं। और दो साल से मुंबई में रह रही हूं। जहां से मैं आई हूं। मैं खासी ट्राइव से बिलोंग करती हूं। वहां के लोगों ने म्यूजिक और दूसरे फिल्ड में अपना नाम रौशन किया है लेकिन डांस में किसी ने अबतक कुछ नहीं किया है। इसलिए मुझपर काफी प्रेशर है डांस के क्षेत्र में अच्छा करने का। अगर मेरा यहां हो जाएगा तो मैं पहली लड़की/लड़का हूंगी जो शिलॉन्ग को डांस के क्षेत्र में रिप्रजेंट करूंगी। ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। अपने कमेंट में टेरेंस ने कहा मुझे आप में बहुत Potential दिखा। आपके मूव्स बहुत अच्छे थे। आपने बहुत अच्छा डांस किया। इसके साथ ही टेरेंस ने डफीशा का बेस्ट बजर दिया। इसके बाद मलाइका ने कहा मुझे आपको शो में आगे देखना चाहती हूं। क्योंकि आपने बहुत अच्छा डांस किया। वहीं गीता ने कहा आपमें बेस्ट बनने का Potential है। इसलिए मैं आपको शिलॉन्ग को Proud करवाने का मौका देना चाहती हूं। इसके साथ ही डफीशा को शो में सिलेक्ट कर लिया गया। बता दें कि डफीशा मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग के खासी जनजाति से बिलोंग करती हैं। खासी समुदाय मातृसत्तात्मक व्यवस्थाओं के लिए जाना जाता है। इस समुदाय में फैसले घर की महिलाएं ही करती हैं। बच्चों को उपनाम भी मां के नाम पर दिया जाता है। पैतृक संपत्ति पर बेटियों, खासकर सबसे छोटी बेटी का हक होता है। बता दें कि शो के जजों में टैंरिंस लुईस, गीता कपूर और मलाइका अरोड़ा हैं। वहीं शो को Bharti Singh और Haarsh Limbachiyaa होस्ट कर रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2We9g8C

कोई टिप्पणी नहीं