Breaking News

BSNL ने उड़ाए जियो के होश, अब रोज दे रही 5GB डेटा, 90 दिन है वैलिडिटी


सरकारी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी BSNL अब रिलायंस जिओ और उसके ग्राहकों के होश उड़ाने जा रही है। जी हां, BSNL एक ऐसा प्लान लेकर आ रही है जिसके तहत रोज 5GB डेटा तीन महीने तक दिया जा है। इसका मतलब इस प्लान की वैलिडिटी भी 90 दिन की है। इस हिसाब से BSNL के इस प्लान में यूजर्स को महीने में 150GB डेटा मिलेगा। रोज 5GB डेटा देने वाला BSNL का यह खास प्लान 551 रुपये का है। यह डेटा-ओनली रिचार्ज प्लान है। इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिन की है। यानी, BSNL के यूजर्स को इस प्लान में टोटल 450GB डेटा मिलेगा। बीएसएनएल का यह प्लान खासतौर पर ऐसे यूजर्स के लिए है, जिन्हें हर दिन ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है। 90 दिन की वैलिडिटी वाले इस डेटा-ओनली प्लान में यूजर्स को वॉइस कॉलिंग और SMS का बेनेफिट नहीं दिया जा रहा । कंपनी का यह प्लान कई सर्किल्स में उपलब्ध है।प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों ने यूजर्स को लंबी अवधि वाले डेटा प्लान्स उपलब्ध कराने बंद कर दिए हैं। जियो के पास 251 रुपये वाला डेटा पैक है, जो कि 51 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। वहीं, एयरटेल और वोडाफोन के यूजर्स केवल 28 दिन की वैलिडिटी वाले डेटा पैक चुन सकते हैं। जबकि BSNL कई डेटा पैक्स ऑफर कर रहा है, जिसमें 97 रुपये, 198 रुपये, 318, 551 और 998 रुपये वाले प्लान हैं। 318 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 84 दिन के लिए डेली 2GB डेटा मिलता है। BSNL इकलौती टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर है, जो कि 240 दिन की वैलिडिटी के साथ डेटा-ओनली प्लान ऑफर करती है। कंपनी के 998 रुपये वाले डेटा ओनली प्लान में 240 दिन तक डेली 2GB डेटा मिलता है। कंपनी फिलहाल लिमिटेड पीरियड ऑफर चला रही है, जिसमें यूजर्स को 998 रुपये वाले प्लान पर 30 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी मिलेगी। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32VsS2E

कोई टिप्पणी नहीं