Breaking News

सरकार की मुहिम को पलीता लगा रहा ये नेता, कहा- कोरोना खत्म करने के लिए अजान में जुटें लोग


सरकार की कोरोना वायरस को खत्म करने की मुहिम को एक मुस्लिम नेता पलीता लगाने में लगा हुआ है। जी हां, इस समय पूरे देश में लॉकडाउन है और इसी के चलते पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोशल डिस्टेंसिंग समझाने के लिए खुद सड़क पर उतर रही हैं। जमीन पर गोला बनाकर जागरूकता फैला रही हैं। लेकिन कोरोना के खिलाफ उनकी इस कवायद को उन्हीं की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक नेता पलीता लगा रहे हैं। आसनसोल में एक टीएमसी नेता अख्तर हुसैन ने लोगों से कोरोना को मारने के लिए अजान में जुटने की अपील की। केंद्र और राज्य सरकार के लॉकडाउन के आदेश की खिल्ली उड़ाते हुए आसनसोल से टीएमसी पार्षद अख्तर हुसैन ने कहा, अगर मोदी ताली बजाकर कोरोना को रोक सकते हैं तो क्यों न हमें इसे हराने के लिए प्रार्थना में जुटना चाहिए। पीएम मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान शाम पांच बजे स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिस का हौसला बढ़ाने के लिए लोगों से पांच मिनट तक ताली, घंटी या थाली बजाने की अपील की थी। अख्तर हुसैन से उनकी इस अपील के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ढिठाई के साथ कहा, क्या अब तक कोरोना बीमारी का कोई इलाज पता चला है? अगर हम प्रार्थना के जरिए इससे लड़ना चाहते हैं तो उसमें बुराई क्या है। मैंने कहा है कि कोरोना को अजान से रोका जा सकता है। लोग किसी न किसी तरह सड़क पर आ-जा रहे हैं। तो अगर अजान में लोग आते हैं तो हर्ज ही क्या है। सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर पीएम मोदी की पहल की उनके विरोधी नेता भी तारीफ कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा पी चिदंबरम ने भी कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए पीएम की मुहिम का समर्थन किया है। लेकिन टीएमसी नेता का यह रवैया उनके राज्य में कोरोना के खतरे को बढ़ा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए अगर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो मई तक 13 लाख लोग संक्रमित हो सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक कोरोना के मामलों में मृत्यु दर 3.4 फीसदी है, जबकि आम फ्लू के संक्रमण में मृत्यु दर 1 फीसदी ही है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3buVcvH

कोई टिप्पणी नहीं