Breaking News

भारत-अमेरीका ने किया कोरोना के खिलाफ जंग का ऐलान


कोरोना वायरस से भारत में भी संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच अमेरिका ने मदद के लिए हाथ दूसरे देशों की ओर बढ़ाया है ताकी कोरोना की जंग से जीत हासिल कर ले। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका ने भारत को 29 लाख डॉलर देने समेत 64 देशों को 17.4 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त वित्तीय मदद देने की घोषणा की है।बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब ये 1,00,000 का आंकड़ा पार कर चुके हैं, जो कि अमेरीका के लिए बहुत ही बुरा है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के ट्रैकर ने जानकारी दी है जिसमें बताया गया कि अमेरिका में शाम छह बजे तक 1,544 मौत समेत 1,00,717 मामले दर्ज किये गये। इन्होंने कहा कि सबसे अधिक मामले न्यूयॉर्क से सामने आ रहे हैं।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए देश के लोगों की सहायता और अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए दो हजार अरब डॉलर के प्रोत्साहन विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अमेरिका में इससे 1500 लोगों की जान जा चुकी है। संख्या में इजाफा होने के साथ ही ट्रंप ने इस महामारी से लड़ने के लिए चिकित्सा उपकरणों और तैयारियों को लेकर भी उठाए जाने की घोषणा की है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dAABIb

कोई टिप्पणी नहीं