Breaking News

कोरोना वायरस के कहर पर पीएम मोदी


कोरोना वायरस से सारी दुनिया खौफ में है इससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अगर बात करें भारत देश की तो लॉकडाउन करने के बाद भी यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी बात पर प्रधानमंत्री मोदी आज देश को संबोधित करेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन रात आठ बजे होगा। मोदी ने पहले भी इस महामारी पर जनता से रूबरू हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया कि इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बारे में वो कुछ बातें साझा करना चाहते हैं। बता दें कि देश के 30 राज्यों को सरकारों ने लॉकडाउन किया हुआ है। पंजाब, महाराष्ट्र समेत तीन राज्यों में सख्त कर्फ्यू लागू किया गया है। मोदी ने लॉकडाउन को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वे सख्ती से नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।देश में अब तक कोरोना वायरस से तकरीबन 500 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी कि सामने आए इन मामलों में 446 ऐसे मामले हैं जोकि अभी एक्टिव हैं। इसके अलावा अब तक देश में नौ लोगों की मौत हुई थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bqsnAF

कोई टिप्पणी नहीं